
त्वचा में टैनिंग,कालापन और दाग-धब्बों से बचाव के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
सनस्क्रीन के बिना बाहर नहीं जाना चाहिए।
त्वचा पर हो रहे दानों या रैश का स्वयं या केमिस्ट की सलाह से इलाज नहीं करना चाहिए; इसके लिए त्वचा विशेषज्ञ (M.D. या D.V.D.) की सलाह लेनी चाहिए।
बहुत जल्दी-जल्दी एक्सफोलिएशन, स्क्रब या फेस मसाज नहीं करानी चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। इससे हो रहे सूजन रंग उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं (Melanocytes) को उत्तेजित कर सकती है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो सकता है।
तैलीय त्वचा के लिए सप्ताह में एक बार तथा शुष्क त्वचा के लिए महीने में एक बार स्क्रबिंग पर्याप्त है।
2. क्या त्वचा का कालापन सिर्फ मेलेनिन बढ़ने से ही होता है?